विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध | World Environment Day Essay in Hindi

विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व के लगभग सभी देशों में मनाया जाता है। यह पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगो का ध्यान आकर्षित करके उनको इस हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। स्कूल एवं कॉलेज में भी में भी विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध लिखने या विश्व पर्यावरण दिवस पर स्पीच देने के लिए कहा जाता है। आज के इस निबंध में विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के साथ-साथ पर्यावरण एवं जीवधारियों में होने वाले इसके सकारात्मक सुधार इत्यादि पर आधारित एक सारगर्भित निबंध लिखने का प्रयास किया है।


विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध | World Environment Day Essay in Hindi

पर्यावरण की सुरक्षा एवं इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस विश्व भर में मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशन के द्वारा 1972 ई. में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस घोषित किया गया था  जिसके 2 वर्ष बाद 5 जून 1974 को प्रथम विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया गया और तभी से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 1987 ई. में पर्यावरण दिवस एवं इसके क्रियाकलापों को मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष एक नए मेजबान देश को चुनने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी और तब से प्रत्येक वर्ष इस दिवस की मेजबानी विश्व भर के अलग-अलग देश करते हैं।


विश्व पर्यावरण दिवस निबंध | World Environment Day Essay in Hindi, vishwa paryavaran diwas nibandh, paryavaran diwas nibandh


स्वच्छ पर्यावरण में ही संसार के समस्त जीवधारी स्वस्थ्य रह सकते हैं। परन्तु बढ़ती जनसँख्या के साथ आवश्यकताओं के पूर्ति के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अधाधुंध दोहन हो रहा है। जिससे पर्यावरण की बहुत अधिक क्षति हुयी है। इस क्षति को पूरित करने एवं आने वाले दिनों में पर्यावरण की सुरक्षा करने एवं लोगों को  पर्यावरण के प्रति कर्तव्यों से जागरूक करने के लिए पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करता है। यह दिवस हमें पर्यावरण के प्रति हमारे कर्तव्यों को याद दिलाकर हमें पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए अभिप्रेरित करता है।

पेड़ो के कटाई पर रोक लगाना एवं पौधरोपण करना पर्यावरण के समुन्नति के लिए सबसे अच्छे कार्यों में से एक है। पर्यावरण की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए पर्यावरण के अनुकूल पुनर्नवीकरणीय उत्पादों का उपयोग करने पर जोर देना चाहिए। हम सभी मनुष्यों का जीवन वृक्षों के वजह से ही संभव है क्योंकि जीवित रहने के लिए हमारी प्राणवायु ऑक्सीजन हमें वृक्ष से ही प्राप्त होती है। विभिन्न प्रकार की प्रदूषण जनित जानलेवा बिमारियों के निदान वृक्षों के उपस्थिति से ही संभव है। इसलिए जीवन के साथ-साथ पर्यावरण में भी हमें वृक्षों के महत्त्व को स्वीकारते हुए पर्यावरण के अनुकूल कार्य करना चाहिए।  


आओ विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) को मनाते हुए हम अपने निवास के चारों ओर पेड़-पौधे लगाकर अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा रखें एवं पेड़ न काटने एवं इसके संरक्षण के लिए संकल्प लें। जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं धरती हरी भरी रहे।  साथ ही धरती पर पल्लवित सभी जीवधारी सुखी एवं खुशहाल रहें। 


इसे भी पढ़े। 




Post a Comment

0 Comments