गाय पर निबंध | Cow Essay in Hindi | Essay on Cow in Hindi | गाय का निबंध

प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए गाय पर निबंध एक महत्वपूर्ण निबंध लेखन का विषय है। इसलिए हिंदी निबद्ध लेखन के क्रम में गाय पर यह निबंध सभी विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी होगा।

गाय एक पालतू जानवर है। जो मानव के लिए बहुत ही उपयोगी जानवर है।  गाय हमें दूध देती है जिससे हम अनेक प्रकार की मिठाइयाँ एवं पकवान बनाते हैं।  गाय का दूध एक सम्पूर्ण आहार होता है जिससे हम दही, मक्खन, घी, पनीर इत्यादि बनाते हैं।

Cow Essay in Hindi 10 Lines

➤ गाय एक चौपाया पालतू जानवर है।

➤  गाय एक पवित्र जानवर है। भारत में लोग इसे गौ माता भी कहते है और इसकी पूजा भी करते हैं।

➤ गाय मुख्यतः हरी घास, भूसा एवं अनाज इत्यादि खाती है।

➤ गाय हमें दूध देती है जो एक सम्पूर्ण आहार है जिसे हम पीते है।

➤ गाय के दूध से हम  दही, मक्खन, घी, पनीर इत्यादि बनाते हैं।

➤ गाय के दूध से हम अनेक प्रकार की मिठाइयाँ बनाते हैं।

➤ गाय का घी एवं गौमूत्र अनेक प्रकार की औषधियाँ बनाने के काम आता है। 

➤ गाय का गोबर खेतों में खाद के रूप में प्रयोग किया जाता है।

➤ किसान गाय के बछड़े से खेतों में हल चलाने का काम लेते हैं।

➤ गाय मानव जीवन में आहार से लेकर व्यापार तक सब में उपयोगी है।


गाय पर निबंध 250 शब्दों में


गाय पर निबंध 250 शब्दों में Cow essay in hindi

प्राचीन काल से ही गाय धार्मिक एवं आर्थिक परिपेक्ष्य से बहुत ही उपयोगी घरेलु पशु है।  भारत में गाय को देवियों की तरह पूजा जाता है और लोग इसे गौ माता कहकर पुकारते हैं। इसके साथ ही दुधारू जानवर होने के कारण यह किसानों के लिए एक अत्यधिक प्रिय पशु है।

गाय के एक मुँह, दो आँख, दो कान, चार थन , चार पैर और एक लंबी पूँछ होती है। गाय मुख्यतः हरी घास , भूसा, अनाज एवं पशु आहार खाती है।  साहिवाल, थीर, थारपारकर, करन फ्राई इत्यादि प्रमुख भारतीये गायों की नस्लें हैं। इसी प्रकार गायें कई रंगो की भी होती हैं जैसे सफ़ेद, काली , भूरी, चितकबरी इत्यादि। 

गाय पर निबंध | Cow Essay in Hindi, gay ka nibandh, about cow in hindi
Cow essay in Hindi

गाय एक दुधारू पशु है जो  दूध देती है। गाय का दूध एक पौष्टिक आहार है यह बच्चों एवं बीमार लोगों के लिए बहुत ही लाभदायक है। गाय के दूध से अनेक प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनायीं जाती हैं।  गाय के दूध से दही, घी, पनीर, खोया इत्यादि बनाया जाता है जिससे अनेक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं। गाय का घी एवं गौमूत्र से अनेक प्रकार लाभकारी औषधियाँ बनायीं जाती हैं। 

गाय का गोबर फसलों के लिए सर्वोत्तम खाद है इसके साथ ही गोबर से उपले बनाये जाते हैं जो जलाने के काम आते हैं। मरणोपरांत भी गाय के शरीर का हर अंग काम आता है। गाय की हड्डियों से उर्वरक बनाया जाता है जिसका उपयोग खेतो में फसलों की उत्पादन बढ़ाने  लिए किया जाता है। गाय के चमड़े, सींग, खुर इत्यादि से दैनिक उपयोगी सामान तैयार किया जाता है।




यद्यपि गाय हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है परतुं आधुनिक युग में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक जैसे खतरनाक अवशेष खाने से गायों की असमय मृत्यु हो जाती है।  हम सब समाज के लोगो का यह कर्तव्य है कि इस विषय पर गंभीरता से विचार करें एवं हमारी सभ्यता में गोवंश की महत्व को बनायें रखें क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में गाय आज भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। 

गाय पर निबंध पर आपकी राय 


उम्मीद है यह गाय पर हिंदी में निबंध आप सबको पसंद आया होगा और आपके प्रोजेक्ट या लेख  लिए उपयोगी होगा। आपको यह गाय का निबंध कैसा लगा, आप हमे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

Post a Comment

2 Comments